महाराजगंज, जुलाई 9 -- महराजगंज, नवीन विषेन। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा-खड्डा रेल रूट के मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मौके पर पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार सिसवा-खड्डा रेल रूट के मुख्य मार्ग पर बुधवार रात सिसवा रेलवे स्टेशन के पॉइंट्समैन रजनीकांत यादव ने मेमो के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी कि सिसवा-खड्डा रेल मार्ग पर किलोमीटर संख्या 325/17-18 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन अधीक्षक दीनबंधु ने इसकी सूचना कोठीभार थाने पर दी। सूचना पर मौक...