आरा, अप्रैल 20 -- -आरा-सासाराम रेलखंड के पीरो स्टेशन पर सोमवार की सुबह हुआ हादसा -दवा लेने पति के साथ जा रही थी पटना, पानी लेने उतरी और हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के पीरो स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से रोहतास निवासी एक पंचायत सचिव की पत्नी की मौत हो गई। मृत महिला रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के मसिहाबाद गांव निवासी भीम कुमार की 25 वर्षीया पत्नी ज्योति देवी थी। बिहिया प्रखंड के मझौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने बताया कि भीम कुमार बिहिया प्रखंड के कमरियांव गांव में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से रोहतास निवासी पंचायत सचिव की पत्नी की मौत वह मझौली और घाघा पंचायत के भी प्रभार में है। सोमवार की सुबह ट्रेन से वह अपनी पत्नी ज्योत...