पलामू, जून 20 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव निवासी 40 वर्षीय रेलवेकर्मी रविंद्र चौधरी की गुरुवार की रात को सिंगरौली(मध्य प्रदेश) रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविंद्र चौधरी रेलवे में कार्यरत थे। उनके पिता लालू चौधरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद लगभग सात-आठ वर्ष पूर्व उन्हें रेलवे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। गुरुवार रात में सिंगरौली स्टेशन एरिया में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।रवींद्र यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर पॉइंट्समैन की मौत चौधरी के बड़े भाई प्रवेश चौधरी की भी करीब एक दशक पूर्व गांव के ही समीप मालगाड़ी की चपेट म...