सीवान, जनवरी 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। दरौंदा स्टेशन स्थित यार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बरौनी से ग्वालियर को जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदियारा निवासी द्वारिका साह का पुत्र बबन साह बताया जा रहा है। इस हादसे में युवक के दोनों पैर और एक हाथ कटने की बात बतायी जा रही है। बताया गया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन के पास करने के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक एक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम घटना स्थल स्थित फुट ओवरब्रिज के पास पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए ट्रैक से हटाकर प्लेटफार्म पर लाया गया और यहां से एंबुलेंस के माध्यम से इसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर यात्री की हालात को देखते हुए ड्यूटी प...