फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- मोहम्मदाबाद। ऊगरपुर गांव निवासी एक 32 वर्षीय युवक की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहम्दाबाद के गांव ऊंगरपुर निवासी 32 वर्षीय राजवीर बाथम मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर द्वारिकापुरी हाल्ट स्टेशन के पास कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे के प्वाइंटमैन विपिन कुमार ने स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनाक्रम बुधवार सुबह घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पि...