ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर, जून 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल गांव निवासी विकास (25) पुत्र दलित बल्ली की मंगलवार सुबह करमहा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ माह पहले विकास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया था। उस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद से उसका उपचार चल रहा था। विकास अविवाहित था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मंगलवार सुबह काम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान करमहा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.