उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र मन्ना लाल इंद्राणी कुंवर इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बेहाल होते रहे। अजगैन थाना क्षेत्र के गौरा कठेरवा गांव के रहने वाले बसंत पुत्र राजाराज किसी कारणवश रेलवे लाइन के पास मौजूद था, तभी अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.