बेगुसराय, मई 28 -- बलिया, एक संवाददाता। बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमीनियां रेलवे स्टेशन परिसर से पूरब अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी जगदीश पासवान के 42 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मातमघटनाक्रम मृतक के भाई संजय कुमार भारती ने बताया कि संजीव कुमार भागलपुर से घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी नीतू कुमारी भागलपुर के एक निजी नर्सिंग होम में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। संजीव कुमार पत्नी से म...