कुशीनगर, जून 1 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। बोदरवार बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक की ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। किसी ने हादसे की जानकारी बोदरवार पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची बोदरवार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

युवक की पहचान बोदरवार चौकी प्रभारी सन्नी कुमार जावला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आये युवक की पहचान अजय 34 वर्ष पुत्र तेजन के रूप में हुई है। अजय पड़ोसी राज्य बिहार के ग्राम बदरा थाना मुफसिल जनपद गया का मूल निवासी था। वह अपने पिता तेजन के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। युवक मंदबुद्धि का था। वह ईंट भट्ठे से बाजार करने गया था। बाजार से कुछ सामान खरीद कर ईंट भठ्ठा स्थि...