मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। मृतका रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट के भोरमार गांव निवासी 65 वर्षीय रम्बा देवी पत्नी स्व. मेवालाल मिस्त्री सुबह घर से निकली। वह बैकुंठपुर स्थित इंडियन बैंक शाखा पहुंचीं, तभी खाते में पांच सौ रुपये जमा करने के बाद वापस घर जा रही थीं। जैसे ही नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूरब बंद रेलवे फाटक के पास पहुंचीं, रेलवे ट्रैक पार करने लगीं। मुगलसराय से मिर्जापुर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.