जामताड़ा, मई 3 -- ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मिहिजाम, प्रतिनिधि।चित्तरंजन और रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को अंजनी फैक्ट्री के सामने पोल संख्या 233/19 के पास एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामपुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को रेलवे ट्रैक से बरामद किया। घायल व्यक्ति की पहचान हिन्दुस्तान केबल्स, जोरबाड़ी निवासी कार्तिक दास (70 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल को तुरंत पीठा क्यारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं घायल की स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...