कन्नौज, जुलाई 17 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ट्रेन से कट कर एक दिव्यांग छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहरा मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गुरुवार की रात एक युवक रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान राम नवल यादव ने युवक को रेलवे ट्रैक से अलग हटाया। लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर जीआरपी कन्नौज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। मृतक की पहचान कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम भूड़हा (गुरसहायगंज) निवासी रजनीश 22 पुत्र ग्रीस चंद्र के रूप में की गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर से परिवार में कोहरा मच गया। बताया गया है कि मृतक बीएससी प्रथम वर्ष का छात...