आरा, अप्रैल 30 -- -बाजा लाने जाने की बात कह घर से निकले थे टेंट संचालक और गई जान -आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार स्टेशन के समीप हुआ हादसा -बुधवार की रात घर से निकले टेंट संचालक का गुरुवार की सुबह मिला शव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के हसन बाजार स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक टेंट संचालक की मौत हो गयी। हादसा बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है। शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया। मृत टेंट संचालक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव निवासी सत्य नारायण ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ विश्वास कुमार के रूप में की गयी है। उसकी हसन बाजार बाजार में टेंट की दुकान थी। इधर, बुधवार की रात घर से निकले टेंट संचालक का गुरुवार की सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर हसन बाज...