गढ़वा, अप्रैल 21 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के गहेड़ी गांव निवासी पुरुषोत्तम पासवान ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पुरुषोत्तम अपने घर से मुंबई मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। वहां लोकल ट्रेन से काम करने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में ट्रेन के नीचे गिर गया। घटना में उसका दोनों पैर कट गया। घटना के बाद उसे स्थानीय पुलिस के मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। पैसे के अभाव में उसे मुंबई में इलाज नहीं करा परिजन उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.