बगहा, जुलाई 21 -- बगहा,हमारे संवाददाता। बरसात शुरू होते ही निचले इलाकों में जलजमाव के कारण जंगली जानवरों की परेशानी बढ़ गई है। पानी से बचने और ऊंचे स्थानों की तलाश में वन्यजीव रिहायशी और मानव आबादी के आसपास पहुंच जा रहे हैं, जिससे उनकी जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। बीते दिन वाल्मीकिनगर रोड-पनियहवा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक भालू की मौत के बाद अब मंगलवार को बगहा-खरपोखरा रेलखंड के बीच एक घायल फिशिंग कैट मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज-बगहा रेलखंड पर तिरुपति शुगर मिल के समीप मध्य मुख्य तिरहुत नहर पर रेलवे पुल संख्या-349 के पास ग्रामीणों ने रेलवे विभाग को एक चोटिल वन्यजीव के पड़े होने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मगरमच्छ ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार ग्रामीणों ने दूर से देखने पर उसे तेंदुए का बच्चा ...