गिरडीह, जून 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय और बेगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित महेशमुंडा जंक्शन में रविवार की शाम को गिरिडीह से मधुपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए थे। घायल व्यक्ति की पहचान गांडेय बाजार निवासी 65 वर्षीय मनोज राम के रुप में हुई है। महेशमुंडा जीआरपी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए महेशमुंडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन आनन - फानन में एम्बुलेंस से लेकर सदर अस्पताल गिरिडीह लेकर पहुंचे जंहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम और कागजी प्रकिया पूर्ण होने के बाद मृतक का श...