बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- ट्रेन की चपेट में आने से घायल किशोर की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - पटना रेलपथ पर काली थान के समीप ट्रेन के झटके से 15 वर्षीय किशोर मोनू कुमार शनिवार की शाम में घायल हो गया था। रविवार को पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक शहर के भिठापर मोहल्ले के उमेश महतो का पुत्र था। बताया जाता है कि किशोर कान में हेडफोन लगाकर रेल की पटरी पर बैठकर मोबाइल में पवजी गेम खेल रहा था। इसी बीच दिल्ली जा रही ट्रेन धड़धड़ाते हुए पटरी पर आ गयी। साथ में बैठे उसके दोस्त पटरी से हट गये। लेकिन, हेडफोन लगाये रहने के कारण पटरी से हटने में उसे देर हो गया और वह ट्रेन के झटके से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...