देवरिया, मई 25 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़का गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में खेत से घर लौट रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- चित्रकूट एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौतघटना की जानकारी मृतक की पहचान बड़का गांव निवासी कमलेश गोंड़ (50) पुत्र शिव प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह रविवार की शाम खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान बड़का गांव ढाला के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिवार का हाल घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का र...