चंदौली, फरवरी 1 -- चंदौली। सदर कोतवाली के नगर स्थित मुंसफ कटरा के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वही उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नगर के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव 65 वर्ष अपने पत्नी के साथ पुरानी बाजार में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। रात ने घर लौटते समय दोनों मुंसफ कटरा के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस बीच अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान रामचरण यादव ने अपने पत्नी को धक्का दे दिया। जिससे महिला कुछ दूर जाकर गिर गई। लेकिन रामचरण यादव ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से आसपास के लोगों ने अवगत कराया। जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.