बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं/संभल, हिटी। धनारी क्षेत्र के कस्बा भकरौली में रेलवे ट्रैक पर इस्लामनगर कसबे के युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही धनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद युवक की पहचान दानिश 25 पुत्र फिदा हुसैन, निवासी बहीपुर थाना धनारी, हाल निवासी कस्बा इस्लामनगर जनपद बदायूं के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने ...