प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाइकगंज बाजार निवासी 60 वर्षीय आतिशबाज लाल मोहम्मद शनिवार को अपनी ससुराल रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के धई जलालपुर गए थे। स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे चले गए और हादसे का शिकार हो गए। आतिशबाज के मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर बाजार के व्यापारियों में शोक छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...