सोनभद्र, मार्च 2 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के भरूहा माइनर के समीप रेलवे लाइन पर सोमवार की भोर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। वह रेलवे ट्रैक की तरफ कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। करमा थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव में सोमवार की भोर लगभग साढे़ तीन बजे रेलवे पटरी पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ के धनसिरिया गांव निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र कल्लू के रूप में की। पुलिस ने घटना से मृत युवक केपरिजनों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिवार ...