चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के बल्दाऊगंज निवासी राजेन्द्र शुक्ला की 46 वर्षीया पत्नी सुषमा शुक्ला की शनिवार देर रात खोह के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़े होने की जानकारी पर पहुंची आरपीएफ को वहीं एक मोबाइल भी मिला। जिसके जरिए आरपीएफ ने परिजनों को सूचना दी। मृतका के बेटे मनीष शुक्ला के मुताबिक उसके पिता राजेन्द्र शुक्ल प्रतापगढ़ जनपद में पुलिस हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बताया कि उसकी मां शाम को बिना बताए घर से निकली थी। खोह के पास मां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी उनको नहीं है। वैसे परिजन यह भी मान रहे हैं कि शायद सुषमा शुक्ला अपनी बेटी सीमा के यहां खोह गई थी। वहां से पैदल लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...