जौनपुर, दिसम्बर 4 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी रेलवे स्टेशन के समीप खालिया खास निवासी 55 वर्षीय बिपत राम की गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मुकदमे की तारीख देखने जौनपुर जाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे से स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रेन के हार्न की आवाज को सुनकर घबरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.