गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त न होने पर मसूरी पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार सुबह के वक्त लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर जीआरपी पिलखुवा और मसूरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। एसीपी का कहना है कि आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है और लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...