सीवान, अक्टूबर 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के मैरवा और जीरादेई स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना अप लाइन पर किलोमीटर संख्या 405/20-22 के समीप हुई है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को ट्रैक से हटाया। इसके बाद मैरवा थाने की पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। शव की तलाशी के दौरान यात्रा से संबंधित कोई टिकट या वैध प्राधिकार नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना के कारण ट्रेन नंबर 55055 करीब 35 मिनट तक जीरादेई स्टेशन पर खड़ी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...