ट्रेन की चपेट में आने रेलवे के सेवा निवृत्त कर्मचारी की मौत
मऊ, मई 19 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इंदारा-फेफना रेलखंड के रेलवे ट्रैक पार करते समय शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय सेवा निवृत्त रेलवे कर्मचारी की सोमवार की शाम मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने मंगलवार को ठैचा गोदाम घाट पर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताजपुर करउत रतनपुरा निवासी 65 वर्षीय बालकिशुन लुधियाना में सीनियर इलेक्ट्रिशियन फिटर के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में रह रहे थे। सोमवार की शाम को वह हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इंदारा-फेफना रेलखंड के रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.