गोरखपुर, अप्रैल 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के अवधपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसकी पहचान बिहार प्रान्त के नवादा निवासी राजा मांझी (18) पुत्र केदार मांझी के रूप में हुई है। वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए आया था। बताया गया कि उसको कम सुनाई देता था। इसी दौरान किसी कार्य के लिए रेलवे ट्रैक पर गया, जहां पर वह ट्रैन के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...