अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ट्रैक पार कर रहे वन विभाग में संविदा कर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम बरेली-अलीगढ़ ब्रांच लाइन पर मंजूरगढ़ी यार्ड के निकट हुआ। घायल हालत में संविदा कर्मी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना जवां क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय सुभाष कुमार वन विभाग में संविदा पर तैनात थे। रेलवे पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम वह मंजूरगढ़ी यार्ड के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर लगभग कट गए। आरपीएफ ने सुभाष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देर रात परिजनों ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.