हापुड़, दिसम्बर 4 -- पिलखुवा। नगर के शिवाजी नगर रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह को मोहल्ला गढ़ी निवासी सुनील रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान अचानक गुजरती ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...