हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह कोर्रिया फाटक के पास बड़ा हादसा हो गया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय शशि, पुत्री नंदलाल निवासी खजुरहना, गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर देहात कोतवाल हरिनाथ यादव टीम और आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार वह खेत से अचानक लापता हो गई थी। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- पचदेवरा में ट्रेन से कटकर चार यात्रियों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...