हापुड़, अप्रैल 1 -- नगर के रेलवे स्टेशन व दोयमी फाटक के बीच बुधवार की दोपहर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। युवती घर से किताब लेने बाजार गई थी। रेलवे पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की दोपहर मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन व दोयमी फाटक के बीच एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनिल तेवतिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से युवती के पहचान का प्रयास किया। इसके बाद टीम को तलाशी के दौरान युवती के पास से न ही कोई रेलवे टिकट मिला और न ही कोई आधार कार्ड मिला था। कुछ देर बाद युवती के पिता मामचंद निवासी दस्तोई रोड गोशाला के पास ...