आगरा, मार्च 7 -- कोतवाली क्षेत्र में बहारपुर गांव के बाहर अंडरपास के समीप एक युवक शव मिला है। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। युवक की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह खेतों पर गए लोगों ने बहारपुर गांव के अंडरपास के निकट एक युवक का शव देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय मुनीष पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी बहारपुर के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुनीष अल्हैपुर नहर के पुल पर अंडे का ठेला लगाता था। किसी बात को लेकर परिवार में अनमन चल रही थी। गत शुक्रवार को मनीष ने अपना अंडे का ठेला लगाया और शाम को घर से बगैर बताए निकल गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.