कन्नौज, मार्च 31 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला अफसरी निवासी शिवम गुप्ता पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग क्रॉस कर रहे थे। उसी वक्त ट्रेन आने का समय हो गया था। रेल फाटक बंद होने के बाद भी क्रॉसिंग पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बुरी तरह घायल शिवम गुप्ता को देख कर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि घायल शिवम गुप्ता अपनी ससुराल में नगर के मोहल्ला अफसरी में रहते थे औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.