बाराबंकी, जुलाई 10 -- बाराबंकी। रेलवे स्टेशन बाराबंकी के यार्ड में गुरुवार की देर रात एक युवक गंभीर घायल अवस्था में मिला। उसके दोनों हाथ कटे हुए हैं। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन यार्ड में गुरुवार की देर रात करीब दो बजे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। उसके दोनों हाथ में चोट थी। लोगों के मुताबिक उनके दोनों हाथ लगभग कट चुके थे। आरपीएफ ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान विकास वर्मा (24) पुत्र रघुनंदन निवासी ग्राम ठाकुरपुरवा थाना सतरिख के रूप में हुई। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। आरपीएफ ने बताया कि हादसा आनंद विहार ट्रर्मिनल स्टेशन से मुज्जफरपुर जा...