हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में खदरा फाटक के आगे बुधवार को हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे लाल गांव निवासी 48 वर्षीय सहजू सोनकर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक खदरा फाटक के निकट रेलवे ट्रैक के पास था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर किसान समेत पांच भैंसों की मौत कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.