बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- दिल्ली-हावड़ा ट्रैक वैर गांव के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था। कि युवक के शव के चीथड़े बिखर गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। दिल्ली -हावड़ा ट्रैक पर शनिवार को अलीगढ़ की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज अनंगपाल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- डिजिटल: देवघर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव के टुकड़ों को एकत्र कर पंचनामा भरा। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। युवक के शव के पास ...