गोंडा, मार्च 12 -- करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। जिले के कुर्मी बरवालिया गांव में 19 वर्षीय युवक विशाल की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्मी बरवालिया गांव निवासी राम बहाल का 19 वर्षीय पुत्र विशाल बुधवार को किसी काम से गोरखपुर गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी गोंडा की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को युवक के पास से उसका मोबाइल फोन और रेल टिकट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.