बलिया, फरवरी 3 -- फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के दारामपुर निवासी 35 वर्षीय विट्टु राजभर की रविवार को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि खेत से लौटते समय वह नसीराबाद गांव के सामने रेल पटरी को पार कर रहा था। इसी बीच गुजर रही ट्रेन की जद में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.