ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल
रामगढ़, मई 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना-पतरातू रेलखंड में भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित बनगड़ा गांव के समीप शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन (अप) की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार अपराह्न की है। घायल महिला की पहचान हेहल निवासी बितन सिंह की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला सरिता देवी को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार घायल महिला सरिता देवी मानसिक रोगी है। यह भी पढ़ें- भिखारी महिला की जंक्शन पर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.