ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग के हाथ-पैर कटे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- सकरा। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ढोली स्टेशन के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग के हाथ-पैर कट गए। रेलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल मुरौल ओपी क्षेत्र के बोअरिया निवासी मो. इसराइल (80) को सकरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया। मो. इसराइल के एक हाथ और एक पैर कटे हैं। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.