चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय बीते रविवार की देर शाम गंजबसनी गांव निवासी 65 वर्षीय संतु प्रसाद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।गंजबसनी गांव के पूर्व प्रधान श्याम बिहारी के भाई संतु प्रसाद किसी कार्यवश कहीं जा रहे थे। इसीबीच रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।सोमवार को उनकी शिनाख्त हुई। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.