अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के भदेसी फाटक के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। वह घर से दूध लेने निकली थी। पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मान रही है। वहीं,परिजन हादसा बता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर निवासी शिवानी (18) पुत्री स्व.मनोज कुमार एक निजी स्कूल से कक्षा 11 वीं की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम वह घर से भदेसी में दूध लेने गई थी। तभी ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर सूचना मिलते ही परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त काजल के रूप में कर ली। परिजनों ने घरेलू कलह से इंकार किया है। आठ साल पहले बीमारी के चलते प...