ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- भरथना, संवाददाता। शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक पार करते समय एक छात्रा की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुराना भरथना निवासी विजय करन की 15 वर्षीय बेटी संध्या कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार सुपरफास्ट तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए स्टेशन के पास रुकी रही। रेलवे व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.