बुलंदशहर, फरवरी 18 -- चोला। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक गंगरौल रेलवे हॉल्ट पर मंगलवार सुबह किशोरी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। थाने के गांव खानपुर निवासी विनोद कुमार परिवार समेत चोला स्टेशन पर आवास बनाकर वाहन स्टैंड चलाता है। गांव में परिवार में शादी समारोह के चलते विनोद कुमार परिवार समेत गांव खानपुर आया हुआ था। मंगलवार को सुबह ट्रेन से परिवार समेत चोला स्टेशन लौट रहा था। तभी गंगरौल रेलवे हॉल्ट पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री मोनिका उर्फ मौनी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि परिजनों ने इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.