बिजनौर, अप्रैल 25 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद व फजलपुर के बींच अप लाइन पर एक शव पड़ा मिला जिसके कारण ट्रैक बाधित होने की सूचना पर पहुंची आरपीएफ व सिविल पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल रूम व स्टेशन मास्टर नजीबाबाद की ओर से आरपीएफ प्रभारी को सूचना मिली कि रेलवे कंट्रोल किलोमीटर संख्या 1498/26 के बींच अप लाइन में एक शव पड़ा है जिसके कारण रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। उक्त सूचना गाड़ी संख्या 14674 के चालक ने कंट्रोल को दी थी। सूचना पर उपनिरीक्षक वीर सिंह आरपीएफ पोस्ट नजीबाबाद व उप निरीक्षक पुष्पेंद्र राठी थाना नजीबाबाद घटना स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव मौके पर एक शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। सिविल पुलिस ने मृतक की तलाशी ली लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र नह...