गोरखपुर, मई 1 -- कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे समपार फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 61 वर्षीय रिटायर बीएसएफ कर्मी की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इससे पहले जीआरपी और एम्स पुलिस के सीमा विवाद में ढाई घंटे तक शव फंसा रहा। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से टेंट संचालक की मौतजानकारी जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र के डुमरैला निवासी छत्रपति राय बीएसएफ से सेवानिवृत के बाद नंदानगर स्थित शमशेर गेट के पास किराए के मकान में अपनी दो पुत्रियों के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब 1:17 बजे नंदानगर न्यू प्रोजेक्ट रेलवे क्रॉसिंग पर 3-ए समपार फाटक बंद था। इसी दौरान वह फाटक पार करने लगे। तभी गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही ट्र...