भदोही, दिसम्बर 28 -- भदोही, संवाददाता। शहर स्थित रेवड़ा रेलवे फाटक के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। इससे पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में सियापा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांवव निवासी 85 वर्षीय मूलचंद्र मौर्या अपने समधी के यहां चहकारी देने के लिए राघोपुर गया था। वहां से वापस आते समय रेलवे फाटक ट्रैक पर पहुंच गया था। मृतक को कान से कम सुनाई दे रहा था। ऐसे में वह ट्रैक पर ही चलते समय ट्रेन की चपेट में आ गया था। ट्रेन का हार्न शायद उसे सुनाई नहीं दिया ऐसे में ट्रेन के धक्के से गंभीर रूप से चोटिल हो गया और स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। वृद्ध की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रेन गुजरते ही लोगों की नजर वृद्ध के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना भदोही कोतवाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.