ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई पहचान, रेलवे कर्मी की मौत से क्षेत्र में शोक
औरैया, जून 2 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान मंगलवार सुबह हो गई। मृतक रेलवे में गैंगमैन के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धीर सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम बघनपुरवा, पाता थाना फफूंद के रूप में हुई है। वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता सुधीर कुमार उर्फ कल्लू यादव के छोटे भाई थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:07 बजे अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1117/16 के निकट नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.