फतेहपुर, मई 9 -- खागा। सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से जान गंवाने वाले अज्ञात दिव्यांग युवक की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त थरियांव थाना क्षेत्र के अचिंतापुर निवासी सुनील मौर्या (32) पुत्र पीतांबर के रूप में हुई है। महिचा चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय ने बताया कि सुनील शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पैदल डेडीकेटेड फ्रैट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पार कर रहा था तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार देर रात घटना की जानकारी होने पर परिजन चौकी पहुंचे और शनिवार को मोर्चरी हाउस में शव की शिनाख्त की। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...